Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

भारतीय किसान मंच को मिला संत समाज का समर्थन, कहा- देश का किसान एक महत्वपूर्ण कड़ी है

लखनऊ: अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ, भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी एवं पारुल भार्गव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) ने अयोध्या नगरी में स्थित भगवान श्री राम जन्मभूमि के दर्शन किये । संगठन ने पवित्र मंदिर के दर्शन कर वहाँ के पहलुयों तथा इतिहास की जानकारी ली वहाँ के सज्जनों व पुरोहितों का कुशलक्षेम लिया, एवं बाद जीवनदायिनी सरयू नदी के जल से आचमन कर यात्रा का लाभ लिया। और ये भी जाना कि राम मंदिर को राजा हरिश्चंद्र जी ने बनवाया था। तथा हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन कर लाभान्वित हुए, साथ ही साथ दसरथ महल के दर्शन किये।

संतोष दास खाकी जी महाराज के निर्देशानुसार अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए रामभूमि की पावन धरती पर दसरथ गद्दी मठ के परम पूज्य महंत ब्रजमोहनदास जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया एवं उनको अपने संगठन से अवगत कराया। महंत ब्रजमोहनदास जी उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी के घनिष्ठ मित्र होने के साथ-साथ आस्था और प्रेम भाव की ज्योति भी हैं। सनातन धर्म को बचाने एवं श्री राम मंदिर निर्माण अभियान के चलते ब्रजमोहन महाराज जी को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ऐसी पुण्यात्मा का मार्गदर्शन भारतीय किसान मंच को राष्ट्र स्तर पर व्यापक एवं सशक्त बनाएगा। महाराज जी ने श्रीमती पारुल भार्गव जी की पहल “गौ दर्शन अभियान” की भी खासा प्रशंसा की। श्री देवेन्द्र तिवारी जी ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा करते हुए किसानों की कठिनाईयों पर प्रकाश डाला। संगठन में सच्चाई देखकर महंत जी ने संगठन की सराहना की एवं आशीर्वाद देते हुए भारतीय किसान मंच के संरक्षक बन, समर्थन प्रदान किया। जिसका समर्थन समस्त संत समाज के द्वारा किया गया।

किसान हमारे देश का अन्नदाता है। किसान का नाम मस्तिष्क में आते ही हम गाँव की हरियाली में स्वयं को उपस्थित पाते हैं। देश का किसान एक महत्वपूर्ण कड़ी है, हमारे जीवन के लिए भी और भारत देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज़ से भी किसानों की समस्याओं का कोई उचित हल नहीं निकल रहा है। इसीलिए भारतीय किसान मंच एवं संत समाज ने देश हित में किसानों एवं पीड़ित वर्ग के उद्धार हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. नलिनी गोयल (चिकित्सा सलाहकार), डॉ. पंकज पाण्डेय (प्रदेश सचिव), श्रीमती मधु जैनी जी, श्री अनिल कुमार राज ( वरिष्ठ) उपाध्यक्ष), उत्कर्ष श्रीवास्तव ( प्रदेश महासचिव), इमरान जी (प्रदेश संगठन मंत्री), श्री प्रयांशु पाण्डेय (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश), वैश जी, अजय कुमार जी, मनीष कुमार जी, एवं संदीप कुमार जी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close