प्रदेश

बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन

पटना। बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन हो गया। 1985 बैच के आईएएस पटना के पारस अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रहा थी। शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि उन्हें इसी साल बिहार सरकार का मुख्य सचिव बनाया गया था। फरवरी माह में बिहार में आठ सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला किया गया था. तबादले के बाद 1985 बैच के आईएएस अरुण कुमार सिंह को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। इससे पहले वे विकास आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण के कारण हुई असामयिक मौत पर मर्माहत हूं। कुछ कहने को शब्द नहीं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।”

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close