Main Slideराष्ट्रीय

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में और अधिक तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। भारत में यह खतरनाक वायरस हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। बीते 24 घंटे में देश में 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,01,993 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जो अपने आप में बेहद डरावने हैं, इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में 3523 लोगों की कोरोना के कारण जान भी चली गई।

इसके साथ ही कोविड से मरने वालों की संख्या दो लाख 11 हजार 853 पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,56,84,406 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।

रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 32,68,710  पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।ेेेे

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close