Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

बीजेपी विधायक सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के बाद उनकी पत्नी का भी कोरोना से निधन, बेटे कि हालत गंभीर

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना घातक रूप ले चूका है। यहां आए दिन लोग इस महामारी की चपेट में आ कर लोग दम तोड़ दे रहे हैं। इसी बीच लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक रहे सुरेश श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के दिन बाद उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी कोरोना के कारण निधन हो गया। गोमतीनगर के सेंट जोसेफ़ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

वहीं उनके बेटे सौरभ की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सौरभ अभी PGI में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक की पत्नी के निधन पर दुख जताया है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले यूपी में लखनऊ भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव के अलावा औरैया से भाजपा विधायक रमेश दिवाकर की भी मौत हो चुकी है। शुक्रवार की देर शाम राजधानी लखनऊ में पश्चिम क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन की खबर से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव संक्रमण की चपेट में आने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि सात दिन से वह वेंटिलेटर पर थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close