Uncategorized

अजनबी महिला की बातों से पहुंची ठेस और डॉक्टर बन गयी आईएएस अफसर

नई दिल्ली। हम आए दिन कुछ न कुछ ऐसी दिलचस्प ख़बरें पढ़ते हैं जिनको पढ़ कर हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ से आई है जहाँ आईएएस अफसर बनीं प्रियंका शुक्ला पूर्व में एक एमबीबीएस डॉक्टर थीं, लेकिन उसी दौरान उनके जीवन में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्होंने आईएएस बनने का फैसला कर लिया।

दरअसल, प्रियंका शुक्ला वर्ष 2009 की कैडर अफसर रही हैं। इन्होंने वर्ष 2006 में लखनऊ के केजीएमयू से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ में ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। उनकी प्रैक्टिस के ही दौरान उनका एक मेडिकल कैंप के जरिये झुग्गीझोपड़ियों में जाना हुआ।

वहां चेकअप करते वक़्त उनकी नजर एक महिला पर पड़ी जो खुद भी गन्दा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी पिला रही थी। प्रियंका ने जब उस महिला को जब गन्दा पानी पीने से मना किया, तब प्रियंका का उसको टोकना उसे अच्छा नहीं लगा और उस महिला ने कहा ‘तुम कलेक्टर हो क्या’ ?

उस महिला की बात से प्रियंका को इतनी ठेस पहुंची की उन्होंने फ़ौरन डॉक्टरी छोड़ आईएस अफसर बनने का फैसला कर लिया। फिर बिना देर किये उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया और दूसरे ही अटेम्प्ट में उनको कामयाबी मिल गई।

प्रियंका एक मल्टी टैलेंटेड महिला हैं,वह कंटेम्प्ररी डांस करने और कविता लिखने दोनों में पारंगत हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close