Main Slideमनोरंजन

सुनील ग्रोवर के किचन में अचानक घुस गया बंदर, फिर जो हुआ…

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सुनील ने किचन का एक वीडियो सोशल मीडिया में डाला है जिसमें एक बंदर अचानक अंदर आ जाता है और दही लेकर भाग जाता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा है कि बंदर दही ले गया। वीडियो में सुनील ग्रोवर की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं।

 

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैन्स का मनोरंजन करने के लिए वीडियोज पोस्ट करते हैं। इस बार उन्होंने यह बंदर के दही ले जाने वाला मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इससे पहले सुनील ग्रोवर ऑरेंज जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे।

वक्र फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में अमेजन की वेब सीरीज तांडव में दिखे थे। इस सीरीज में उन्होंने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। तांडव में सुनील ने गुरपाल नाम के शख्स का किरदार निभाया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close