स्वास्थ्यMain Slideराष्ट्रीय

कोरोनाः देश के कई राज्यों में फिर बढ़ने लगे केस, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए इतने मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र और पंजाब बढ़ रहे केस के साथ अब कई और राज्यों में कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इन दो राज्यों के अलावा केरल, तामिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा गया है। जिसके बाद इन राज्यों की सरकारें अलर्ट हो गई हैं।

केंद्र सरकार लगातार दैनिक नए कोविड के सक्रिय मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही केन्द्र ने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्च स्तरीय टीमों की नियुक्ति की है, जहां रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर  से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 18,599 नए केस सामने आए हैं जबकि इस अवधि में 97 लोगों की मौत हो गई।

इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कुल 1,57,853 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close