प्रदेश

बिहार में हैवानियत, मूक बधिर लड़की से गैंगरेप, दोनों आँखे नुकीली चीज़ फोड़ी

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दरिंदों ने पहले तो एक मूक बधिर नाबालिग लड़की से रेप किया। उसके बाद किसी नुकूली चीज से उसकी दोनों आँखे फोड़ दी।

जानकारी के मुताबिक हरलाखी के एक गांव की छात्रा थूमहानी नदी के किनारे बधार (खेत) में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गयी थी। वहां पहले से मौजूद युवक ने गेहंू के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर खेत में ही किसी नुकीली चीज से उसकी दोनों आंखों पर हमला कर दिया। घटना के बाद बेहोशी हालत में छात्रा को खेत में छोड़कर आरोपित फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा, ‘जब लड़की अपनी बकरियों को चराने के लिए ले गई थी, उसके गांव के कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।’

ग्राम प्रधान राम एकबाल मंडल ने कहा कि लड़की कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर एक खेत में चरने के लिए अपनी बकरियों को ले गई थी। बच्चों में से एक ने लड़की के परिवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने उसे पड़ोसी मनोहरपुर गांव के एक बंजर खेत में बेहोश पड़ा पाया। हरलाखी थाना एसएचओ प्रेम लाल पासवान ने कहा, ‘लड़की को पास के उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।’

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close