उत्तर प्रदेशMain Slideजीवनशैलीप्रदेश

राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान कर दिया है।सीएम योगी के इस फैसले से प्रदेश के 14,82,187 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

शीतलहर चलने से पहले गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाई जाए – सीएम योगी

इस ऐलान के बाद राजकीय कोष पर रु 1022.75 करोड़ का व्यय भार आएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों व जिला पंचायत के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा।

#cmyogi #yogiadityanath #lucknow #diwalibonus

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close