उत्तर प्रदेशCrimeMain Slideप्रदेश

महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएं – योगी आदित्यनाथ

यूपी में अब महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी व यौन अपराध करने वाले अपराधियों के अब चौराहों पोस्टर लगाने के आदेश सीएम योगी ने दे दिया है। सीएम ने सीएए की तर्ज पर ऐसे आरोपियों के फ़ोटो सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गृह व पुलिस विभाग के आला अफसरों को ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है।

उत्तराखंड : ए-ग्रेड धान का मूल्य रु1888 और औसत धान का रु1868 प्रति क्विंटल निर्धारित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है दुराचारियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

साथ ही अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ उनके मदगारों के नाम भी उजागर किए जाएंगे। सीएम ने कहा है कि जहां तक संभव होगा महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाएगा।

#uttarpradesh #cmyogi #yogiadityanath #lucknow

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close