Main Slideप्रदेश

कोर्ट में सरेंडर कर सकता है 8 पुलिसवालों का हत्यारा विकास दुबे

कानपुर। कानपुर गोलीकांड में शामिल विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अमर दुबे पर 25 हजार रु का इनाम था। वारदात के पांच दिन के अंदर ही पुलिस ने उसे ढेर करने में सफलता पाई है। अमर दुबे की लाेकेशन मौदहा के आसपास मिली थी। हमीरपुर पुलिस व एसटीएफ की चेकिंग के दौरान अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाई में वो ढेर हो गया। अमर दुबे के पास से ऑटोमैटिक गन व कई हथियार मिले है। कहा जा रहा है कि इसके बाद विकास दुबे कमजोर पड़ गया है और वह किसी भी समय हरियाणा या दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

पुलिस को अमर के उस इलाके में छिपे होने का संदेह पहले से था क्योंकि उसकी कार औरैया के पास लावारिस मिली थी। पुलिस को अनुमान था कि विकास, अमर के साथ औरैया के चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश भागा होगा या बीच में ही कहीं छिपा होगा। पुलिस उस इलाके में सख्त चौकसी कर रही थी। अमर के बुंदेलखंड में होने की सूचना पुलिस को लगी। जिस पर पुलिस ने वहां अमर की घेराबंदी कर ली।

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close