प्रदेश

शादी के 9 दिन बाद ही मारा गया अमर दुबे, विकास दुबे ने लड़की वालों पर डाला था दबाव

कानपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एसटीएफ के हाथों ढेर हुए विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे की शादी 29 जून को ही हुई थी। बताया गया है कि अमर दुबे की शादी तय हो गई लेकिन उसके आपराधिक इतिहास का पता चलने के बाद लड़की वालों ने इनकार कर दिया था। इसपर विकास दुबे बीच में आ गए थे और लड़की वालों पर शादी का दबाव डाला था। इसके बाद विकास ने लड़की वालों को बिकरू गांव में घर पर ही बुलाकर 29 जून को अमर की शादी कराई थी।

एसटीएफ ने मुठभेड़ में अमर दुबे को किया ढेर

कानपुर गोलीकांड में शामिल विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अमर दुबे पर 25 हजार रु का इनाम था। वारदात के पांच दिन के अंदर ही पुलिस ने उसे ढेर करने में सफलता पाई है। अमर दुबे की लाेकेशन मौदहा के आसपास मिली थी। हमीरपुर पुलिस व एसटीएफ की चेकिंग के दौरान अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाई में वो ढेर हो गया। अमर दुबे के पास से ऑटोमैटिक गन व कई हथियार मिले है। कहा जा रहा है कि इसके बाद विकास दुबे कमजोर पड़ गया है और वह किसी भी समय हरियाणा या दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

पुलिस को अमर के उस इलाके में छिपे होने का संदेह पहले से था क्योंकि उसकी कार औरैया के पास लावारिस मिली थी। पुलिस को अनुमान था कि विकास, अमर के साथ औरैया के चंबल के रास्ते मध्य प्रदेश भागा होगा या बीच में ही कहीं छिपा होगा। पुलिस उस इलाके में सख्त चौकसी कर रही थी। अमर के बुंदेलखंड में होने की सूचना पुलिस को लगी। जिस पर पुलिस ने वहां अमर की घेराबंदी कर ली। इसके बाद यूपी पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई में वो ढेर हो गया।

#vikasdubey #amardubey #marriage #uppolice

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close