जीवनशैली

संबंध बनाने के लिए दिनभर में सबसे अच्छा होता है ये समय, होंगे ये शारीरिक फायदे

फ्रंटियर्स इन साइकॉलजी के रिसर्च के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों की कामेच्छा में बहुत अंतर होता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि दोनों ही एक साथ एक ही वक्त पर कामेच्छा महसूस करें। महिलाएं सबसे ज्यादा शाम के वक्त कामेच्छा महसूस करती हैं जबकि पुरुष सुबह के वक्त ज्यादा एक्टिव रहते हैं। शोध में शामिल डेटा के अनुसार ज्यादातर कपल्स रात 9 बजे के बाद सोने से पहले संबंध बनाते हैं।

हालांकि विशेषज्ञों की मानें तो सोने से पहले संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि दिन खत्म होने के बाद संबंध बनाना आपके लिए आसान हो लेकिन डॉक्टर्स इसे सही नहीं मानते हैं। डॉक्टर माइकल ब्रेूअस के अनुसार रात के वक्त सोने से पहले बहुत कपल्स संबंध बनाते तो जरुर हैं लेकिन इस वक्त उन्हें बेहतर अनुभव नहीं हो पाता है। दरअसल इसका मुख्य कारण है दिन भर की थकान के बाद शरीर थक जाता है और इस कारण आप इंटिमेसी को एंजॉय नहीं कर पाते हैं।

45 लाख के पार हुआ विश्व में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, तीन लाख से अधिक लोगों की मौत

डॉक्टर माइकल के अनुसार सुबह के वक्त संबंध बनाना सबसे अच्छा रहता है क्योंकि रातभर अच्छी नींद के आप इंटिमेसी को एंजॉय कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद दोनों पार्टनर ऊर्जा से भरपूर होते हैं और सुबह के वक्त उनका हार्मोन पीक पर रहता है। जिससे आप संबंध बना पाएं। डॉक्टर माइकल के अनुसार सुबह के वक्त संबंध बनाने पर दोनों पार्टनर ताजगी महसूस करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close