Main Slideराष्ट्रीय

युद्ध स्तर पर भारत कोरोना से कर रहा है मुकाबला, सभी सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम पर रोक

भारत में कोरोना वायरस के तेज़ी से बढ़ते मामलों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कोरोना के खिलाफ लड़ाई हमारे जीवन में सबसे बड़ा अदृश्य युद्ध है।

कोरोना संक्रमित मामले 

देश भर में इस खतरनाक वायरस से अब तक 507 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 15712 लोग कोरोना संक्रमित हैं। बीते 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1334 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

समन्वय के साथ काम

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत युद्ध स्तर पर कोविड-19 संकट से निपट रहा है। इसके लिए सभी सरकारी एजेंसियां करीबी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

सशस्त्र बलों की विशेषज्ञता का प्रयोग

उन्होंने कहा कि संचार तंत्र, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन (सप्लाई चेन मैनेजमेंट), चिकित्सा सहयोग और इंजीनियरिंग में सशस्त्र बलों की विशेषज्ञता का प्रयोग किया जा रहा है।

सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

सैन्य बलों में कोरोना संक्रमण के मामलों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी सैन्यकर्मियों को रोजाना अपनी कॉन्टैक्ट डायरी मेनटेन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तरह के सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम रोक दिए गए हैं।

सावधानियां बरतने के निर्देश

इसके साथ ही युद्ध पोत और पनडुब्बियां, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना कठिन है, वहां अन्य सभी प्रकार की सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

20 जवान कोरोना पॉजिटिव

पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर उपस्थित लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस INS आंग्रे पर 20 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। INS आंग्रे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के तट पर उपस्थित है।

देश के इस राज्य से सामने आए कोरोना के डराने वाले मामले, सीएम हैरान

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close