मनोरंजन

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को लेकर मीका सिंह ने कह दी ये बात – देखें VIDEO

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। सब यही चाहते हैं कि ये दोनों एक साथ आकर फिर से दर्शकों को लोटपोट करें। बीते दीनों कई ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि जल्द ही दोनों साथ आ सकते हैं।

इसी बीच कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कलाकार काफी दिनों बाद एक ही मंच पर साथ दिखे। इनके साथ बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी नजर आए।

 

कपिल और सुनील दोनों इस समारोह मस्ती करते हुए नज़र आए। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को मीका सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है: “भाई कपिल शर्मा बहुत मजा आया। इस बेहतरीन शाम के लिए धन्यवाद। भगवान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों पर अपनी कृपा बनाए रखे।”

इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। दोनों कलाकारों को एक ही मंच पर दोबारा साथ देख फैन्स के बीच इस बात की उत्सुकता बढ़ गई है कि दोनों जल्द ही साथ आ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close