Main Slideमनोरंजन

इस मुस्लिम एक्टर ने बड़े पर्दे पर पहली बार मनाई थी रंगीन होली, नाम जानकर होगी हैरानी

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्मों और होली के त्योहार का बहुत पुराना नाता रहा है। फिल्मों में होली की धूम कई दशकों से दिखाई जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि पहली भार बड़े पर्दे पर रंगों भरी होली कब दिखाई गई थी? हम बताते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार जिस फिल्म में होली के सीन थे वह फिल्म ‘औरत’ थी। लेकिन यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी। इसमें होली का जश्न तो दिखा, मगर असल रंग नहीं दिख पाए।

फिल्मों होली के असल रंग का श्रेय दिलीप कुमार की फिल्म आन को जाता है। 50 के दशक में बनी इस फिल्म में लोगों को पहली बार पर्दे पर रंगीन होली देखने को मिली थी। फिल्म में दिलीप कुमार और निम्मी की जोड़ी नाचते-गाते होली खेलते दिखी थी।

दिलीप कुमार की टेक्नीकलर फिल्म ‘आन’ में ही सबसे पहले दर्शकों को होली के असली रंगों को पर्दे पर देखा था. उस वक्त अलग-अलग रंगों के साथ होली के गीतों पर नाचते-गाते कलाकारों को देखना मानो जादुई था। फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर महबूब खान थे।

फिल्म में प्रेमनाथ और नादिरा भी थे। ये नादिरा की पहली फिल्म भी थी। फिल्म का होली गीत ‘खेलो रंग हमारे संग’ बेहद शानदार बन गया था। ये गाना काफी समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना रहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close