तकनीकी

मार्केट में आया टिक टॉक का छोटा भाई, मचाएगा धमाल

दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुका टिक टॉक एप अब अपना एक नया एप निकालने जा रहा है जिसका नाम है Resso। यह है एक म्यूजिकल एप जिसमें आप गाना सुनने के अलावा आप खुद ही कैरियोके के साथ गाना गा भी सकते हैं। अपने एप की लोकप्रियता को देखते हुए टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस नए फीचर्स भी समय-समय पर पेश करती रहती है, वहीं अब कंपनी ने भारत में अपना एक नया म्यूजिक एप Resso लॉन्च किया है।

बाइटडांस के Resso एप का सीधा मुकाबला जियो म्यूजिक, गाना, स्पॉटिफाई जैसे म्यूजिक एप से होगा। बाइटडांस ने Resso एप को सोशल म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप नाम दिया है।

Resso एप में आपको गाने के लिए कई सारे म्यूजिक ट्रैक और लिरिक्स भी मिलेंगे। लिरिक्स म्यूजिक के साथ डिस्प्ले पर दिखेगा, जिसकी मदद से यूजर्स अपना गा सकेंगे। यहीं नहीं इस एप के यूज़र्स अपने कंटेंट को शेयर भी कर सकते है और कमेंट भी।

यह पहला ऐसा म्यूजिकल  एप होगा जिसमें आपको लिरिक्स की सुविधा भी मिलेगी।  इसमें कई अलग अलग मोड्स भी दिए गए हैं। Resso म्यूजिक एप में किसी गाने पर किया गया कॉमेंट पब्लिक होगा, जिसे कोई भी देख सकेगा।

यह एप वैसे तो फ्री है मगर कुछ खास सुविधाओं के लिए आपको पैसे देने होंगे। एंड्रॉयड के लिए रेसो एप की मासिक पेड सर्विस 99 रुपये और आईफोन के लिए 199 रुपये है। पेड सर्विस लेने पर यूजर्स को म्यूजिक डाउनलोड करने और हाई क्वालिटी ऑडियो जैसी सुविधाएं मिलेंगी ।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close