जीवनशैली

सुबह-सुबह उठते ही ना करें ये चीजें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई सुबह एक नई शुरुआत ले कर आती है। जब हम सुबह उठते हैं तो हमारा मस्तिष्क शांत होता है, कोई उलझन नहीं होती है। इसके बाद रोजाना की तरह हम अपनी दिनचर्या के कामों में लग जाते हैं। वास्तुशास्त्र में बताया गया है की सुबह उठते है हमे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं इस चीज़ को लेकर कुछ रोचक तथ्यों को..

चेहरे को आइने में देखना

कई लोग सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखते हैं। वास्तुशास्त्र में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। सुबह उठते ही आइना देखने की जगह अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जोड़कर ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे पूरा दिन सकारात्मकता बनी रहती है।

तेल लगे हुए बर्तन

सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है इसलिए रात के समय इन चीजों को दूर रख कर सोएं।

बंदर का नाम

सुबह-सुबह कभी भी बंदर का नाम नहीं लेना चाहिए भले ही बंदर आपको दिख जाए। ऐसा माना जाता है कि इससे दिन उलझनों में बीतता है और समय से भोजन नहीं मिल पाता है।

परछाई देखना

सुबह उठकर परछाई नहीं देखना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ जाता है।

कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखना  

सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।

जानवरों के फोटो

सुबह उठते ही किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। इससे दिनभर विवाद और उलझनों बनी रहती है। अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।

सिगरेट पीना

ध्रूमपान किसी भी समय करो, यह नुकसानदेह ही होता है, लेकिन सुबह उठते ही सिगरेट पीना जानलेवा साबित हो सकता है। सुबह-सुबह स्मोक करने से कैंसर होने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

किसी के साथ उलझ जाना

सुबह उठकर किसी के साथ उलझ जाना अच्छा नहीं होता है। इसका नकारात्मक असर सीधे आपके दिमाग पर पड़ता है। आप किसी भी काम को ठीक से नहीं कर पाएंगे।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close