उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

भारत का संविधान दुनिया के लिए गौरव का प्रतीक – मुख्य सचिव

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सिंह ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के गौरवशाली संविधान के रूप में माना जाता हैं।

उन्होंने इस गौरवशाली संविधान के बताए गए मार्ग पर दृढ़ता से अडिग रहने व अनुपालन करते रहने के लिए समस्त नागरिकों की तारीफ की।

मुख्य सचिव ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उस समय मुश्किल परिस्थितियों में संविधान के निर्माताओं ने गौरवशाली संविधान का निर्माण किया।

उन्होंने कहा कि हमारा संविधान शाश्वत मानव मूल्यों पर आधारित है और शाश्वत मानव मूल्यों पर आधारित इस गौरवशाली संविधान में संशोधन का भी प्राविधान है। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिक 70 वर्षों से दृढ़तापूर्वक संविधान को संजोए हैं और संविधान के प्रति हमारे देश के सभी वर्ग के नागरिकों की इस पर अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों का विश्वास है कि इस गौरवशाली संविधान के अनुपालन से ही समाज का विकास होगा। उन्होंने समस्त कार्मिकों/नागरिकों को बधाई दी, कि उनकी मेहनत एवं विश्वास ने गौरवशाली संविधान को और मजबूत किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close