उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

71 वें गणतंत्र दिवस पर सीएम ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

उत्तराखंड की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। संविधान निर्मात्री समिति, स्वतंत्रा आन्दोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले  एवं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने उनको श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close