मनोरंजनउत्तराखंडप्रदेश

पलायन और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कहानियों का संग्रह है – ननु नरेन्द्र की पहली किताब

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नरेन्द्र उनियाल के कहानी संग्रह ‘‘ननु नरेन्द्र की पहली किताब’’ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस कहानी संग्रह में लेखक द्वारा अपनी कहानियों के माध्यम से समाज के हर पहलुओं को छूने का सराहनीय प्रयास किया है। आज के व्यस्ततम समय को ध्यान में रखते हुए छोटी एवं रोचक कहानियों का संग्रह समाहित किया गया। साथ ही व्यंग्यात्मक शैली का प्रयोग किया गया है।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि नरेन्द्र उनियाल ने इस कहानी संग्रह में सामाजिक गतिविधियों, पलायन, सामाजिक कुरीतियों और समाज से जुड़ी अनेक गतिविधियों का संग्रह किया है।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक दलीप रावत,  मुकेश कोली, गोपाल रावत, पुस्तक के लेखक नरेन्द्र उनियाल मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close