Main Slideउत्तराखंड

महिला को डंडे या गोली से नहीं बल्कि तीर धनुष से मारने की कोशिश की गयी

कोटद्वार: कोटद्वार से एक अनोखा मामला देखने को मिला है जहां एक महिला को न डंडे से न गोली से बल्कि तीर धनुष से मारने की कोशिश की गयी।

ये मामला भाबर में सिगड्डी के भूदेवपुर गांव का है जहां एक महिला और पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से गुस्साए पड़ोसी ने महिला पर लोहा लगा तीर चला दिया। तीर महिला की छाती में लग गया, जिससे लहूलुहान हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों ने बताया कि रजनी देवी (33) पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूदेवपुर शनिवार दिन में अपने आंगन में कपड़े सुखा रही थी। इसी बीच महिला और पड़ोसी के बीच किसी बात को बहस हो गई। इस पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला पर लोहा लगा तीर धनुष से मार दिया।

तीर महिला की छाती पर लग गया, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने आरोपी पड़ोसी रामलाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले आरोपी रामलाल की पीड़िता रजनी देवी के बीच किसी बात को लेकर बहस भी हुई थी। इसी से गुस्साए रामलाल ने महिला पर तीर चलाकर हमला कर दिया।डाक्टर महिला का एक्सरे कराकर शरीर में घुसे तीर की मोटाई और लंबाई का अनुमान लगा रहे हैं। सर्जन डा. सतीश कुमार ने बताया कि आपरेशन कर तीर निकाला जाएगा।

उपनिरीक्षक पूनम शाह ने अस्पताल पहुंचकर महिला और उसके परिजनों के बयान लिए। परिजनों का कहना है कि आरोपी पड़ोसी के खेतों की चौकीदारी करता है। वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए उसने धनुष बाण तैयार किए हैं, जिसे वह आए दिन वन्यजीवों पर प्रयोग करता है।

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close