Uncategorized

भूलकर भी अपने पर्स में न रखें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

हम सभी अपने पर्स में अपनी जरूरत का सामान रखते हैं। कभी कभी पर्स में कुछ ऐसी चीजें भी पड़ी रहती जिनका हमें कोई काम नहीं रहता जिन्हें हम निकालना अक्सर भूल जाते हैं। आप अपने वॉलेट में कई ऐसी चीजों को रख लेते हैं जिसके बारे में पता भी नहीं होता कि इसे रखना सही है या फिर गलत है या फिर इसको रखने या ना रखने पर क्या नुकसान हो सकता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार कई बार अनजाने में पर्स में रखी गई कुछ चीजों का हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे पर्स में रखने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

न रखें पुराने बिल

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पुराने बिल को संभाल कर रखने के चक्कर में उसे कहीं और रखने की जगह अपने पर्स में ही संभालकर कर रख लेते हैं, जिसे फिर आप निकालना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से इसका बुरा असर आपके जीवन पर पड़ने लगता है। यह आर्थिक स्थिति की समस्या को पैदा करता है। वास्तु में पुरानी हो चुकी चीजों को अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए उन चीजों को निकाल देना चाहिए क्योंकि ये चीजें हमारे जीवन में नकारात्मक चीजों को बढ़ा देती हैं।

न रखें पुरानी तस्वीर

हमारा लगाव घर के बड़े-बुजुर्गों से सबसे अधिक होता है। ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि हम उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी तस्वीर को अपने वॉलेट में संभाल कर रखें रहते हैं। लेकिन इसका हमारे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।

न रखें इष्टदेव की तस्वीर

ज्यादातर कई लोग अपने पर्स में अपने इष्टदेव की तस्वीर रखना पसंद करते हैं हम अपनी श्रद्धा से अपने देवी-देवताओं की तस्वीर अपने पर्स में रख लेते हैं। वास्तु में इसे सही नहीं माना जाता है। इसकी जगह आप चाहे तो अपने इष्टदेव का यंत्र अपने साथ रख सकते हैं।

न रखें पुराने कागजात

कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पर्स में कुछ पुरानी कागजात संभल कर रखें रहते हैं। वास्तु में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही माना जाता है कि लक्ष्मी जी को भी गंदगी बिलकुल पसंद नहीं है। इसलिए अपने पर्स को हमेशा साफ रखना चाहिए।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close