उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

थराली के देवाल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख रूपए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली के तहसील थराली के देवाल के पास हुई वाहन दुर्घटना में मृतक परिजनों को 2-2 लाख रूपए व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

देखें उत्तराखंड की ये खास खबर –

उत्तराखंड में वलाण-देवाल मार्ग पर वाहन के कैल नदी में गिर जाने से वलाण गांव के आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए जबकि एक लापता है। दो घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

यह सभी लोग गांव के एक बुजुर्ग की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए वलाण से देवाल आ रहे थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close