बोलती खबरें

घर में इस जगह पर भूल से न लगाएं आइना, बिगड़ सकता है आपका भाग्य

एक चीज़ है जो आपको हर घर में जरूर मिलेगी और वो है आइना। दुनिया भर में आपको हर घर की दीवारों पर आईना जरूर देखने को मिल जाएगा। कई लोग अपने घरों में अपनी पसंद के और कई तरह के डिजाइन के आइने लगाना पसंद करते है। हम कहीं भी आइना लगा देते हैं कई बार हमें पता नहीं होता कि आइना सही दिशा में लगा है कि गलत दिशा में।

क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में आइना लगाने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र में आइना कहाँ लगाना चाहिए इससे सम्बंधित कुछ नियम है। अगर हम इन नियमों को अपनाकर आईना सही दिशा में लगाते हैं तो इससे होने वाले हानिकारक प्रभाव से बच सकते हैं।

जानिए वास्तुशास्त्र के अनुसार आइना कहाँ और कैसा आइना लगाना चाहिए 

  • अगर आपके घर में कहीं कोई टूटा हुआ आईना है, तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ‘दर्पण टूटा, भाग्य फूटा’। मतलब कि आईने के टूटते ही उसे फ़ौरन घर से बाहर कर देना चाहिए और नए दर्पण का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इसके अलावा धुंधले एवं खराब आइना का इस्तेमाल कभी भी नहीं करना चाहिए।
  • घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही सामने वाली दीवार पर बड़ा आइना नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि यह आइना उस घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है। इसे वास्तुदोष माना जाता है और इस वास्तुदोष की वजह से घर के सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता है।
  • परिवार के लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें घर से बाहर रहकर अपना कामकाज करना पड़ता हैं।
  • उत्तर-पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए।
  • उत्तर-पश्चिम दिशा में आईना लगाने के कारण अपनों से दुश्मनी, मुकदमेबाजी आदि जैसी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
  • वहीं दक्षिण -पश्चिम दिशा में आईना लगाने से वास्तुदोष हो जाता है जिसके कारण घर के मुखिया को घर से बाहर रहना पड़ता है और अनावश्यक एवं आकस्मिक ख़र्चों के लिए मजबूर होना पड़ता है।
  • दक्षिण पूर्व में आईना नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे आपसी मतभेद और पश्चिम में लगा आईना आलस्य और कर्तव्यों से दूर करता है।
  • जबकि उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व दिशा की दीवार पर आईना लगाने से घर में बीमारियां प्रवेश करती है।
  • अपने बेडरूम में दर्पण नहीं लगाना चाहिए,  क्योंकि रात को सोते समय अगर पलंग आइने में दिखाई दे रहा है तो वह गृहस्वामी के वैवाहिक जीवन के लिए बहुत खतरनाक होता है।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close