उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर सीएम त्रिवेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे।

ये खबर भी देखिए – 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था।

वे अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व तथा देश को पराधीनता से मुक्त कराने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के इस अमर सेनानी पर हमें गर्व है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close