स्वास्थ्यMain Slideजीवनशैली

कहीं आपको तो नहीं दिख रहें आँख कमजोर होने के ये संकेत, करें ये उपाय

हम सब अपने स्वास्थय का बेहद ख्याल रखतें हैं। आखिर अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया जीवन का पहला सुख माना जाता है। हेल्थ का ध्यान रखने के साथ साथ व्यक्ति को अपनी आँखों का बेहद ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति की आखें ख़राब हो जाती हैं तो वह अपने पूरे जीवन में बहुत चिंताग्रस्त होता है। आँखों के मामले में लापरवाही बरतनी ठीक नहीं रहती है। आँखों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

आंखों पर बहुत ज्यादा खिंचाव, खराब या धुंधली दृष्टि; इससे आंखें कमजोर होने लगती हैं जिससे पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है। कई बार, लोग कमजोर होती दृष्टि के लक्षणों पर बिलकुल ध्‍यान नहीं देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं रहता है, इसलिए अपनी आंखों की दृष्टि की क्षमता को जानने के लिए आँखों की जांच करवाते रहना चाहिए। अगर आपकी नजर कमजोर है, तो आपको या तो चश्‍मा पहनना चाहिए या कॉन्टैक्ट लेंस लगाना चाहिए। यहां तक कि अगर आपकी आंखों में कोई दिक्कत नहीं है तब भी आपको आंखों की जांच जरूर करा लेनी चाहिए।

कुछ लक्षण हैं जो यह दर्शा देतें हैं कि आंखों की नज़र खराब स्थिति में है। इस चीज़ को नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए और जो भी उपयुक्त लगे, चश्मा या लेंस उसे पहनना चाहिए। आंखों के ख़राब होने के कई कारण हैं। कभी-कभी, यह वंशानुगत कारक की वजह से होता है,  कभी-कभी विटामिनों की कमी, आंखों पर बहुत ज्यादा तनाव, अंधेरे में अध्ययन या पढ़ना आदि।

देखें ये रिपोर्ट – 

आइए जानतें हैं वे कौन –कौन से और लक्षण हैं जिनसे यह पता लग जाता है कि आपकी आँखों की दृष्टी कुछ ख़राब हो रही है

  • पास की चीजों को पढ़ने में कठिनाई होने लगती है।
  • किताबों को पढ़ते वक्त धुधंला दिखाई देता है। इसे विशेष रूप से हाइपरोपिया के नाम से जाना जाता है।
  • कुछ दूर की चीजों को पढ़ने या देखने में परेशानी होने लगती है। इसे खास तौर से मायोपिया के नाम से जाना जाता है।
  • क्लोज़-अप और दूर की चीज़ों को पढ़ने या देखने में दिक्कत होना।
  • रात में धुधंला दिखाई देना।
  • आंखों में दर्द होते रहना।
  • सिरदर्द का लगातार होना। बहुत अधिक लाइट होने पर इंद्रधनुष जैसा दिखना।
  • किसी चीज़ का दोहरा नज़र आना।
  • आँखों का सूजा हुआ ये लाल हो जाना।
  • आंखों से अक्सर पानी आने की समस्या होना।
  • अंधेरे से उजाले की ओर जाते देखने में परेशानी होना।

जानिए आँखों को कमजोर होने से बचाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए

  • आपको समय-समय पर चेकअप करवाते रहना चाहिए है।
  • चेकअप करवाने के लिए आपको फ़ौरन डॉक्टर या विशेषग्य के पास जाना चाहिए। और डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  • चश्मे को नियमित रूप से पहनें और आंखों की दृष्टि को ठीक करने के लिए कुछ नेत्र वाली एक्सरसाइज करें।
  • साथ ही आपको एक अच्छी नेत्र दृष्टि रखने के लिए संतुलित आहार और पोषण से युक्त भोजन करना चाहिए।
  • आपको रोजाना नियमित रूप से व्यायाम और प्राणायाम जरूर करना चाहिए।
  • इसके अलावा सुबह-सुबस ओस पड़ी हुई घासों पर नंगे पांव चलना चाहिए।
रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close