मनोरंजनMain Slideजीवनशैली

तो ये है अनिल कपूर की फिटनेस का राज़, 62 की उम्र में भी दिखते हैं जवान 

अनिल कपूर अपने तीन जवान बच्चों, एक्ट्रेस सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर के भाई नज़र आतें हैं। अक्सर ये बात सुनने में और देखने में आई है कि अनिल कपूर बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर्स में से एक हैं। केवल इतना ही नहीं बल्कि उनके पास जवान रहने का राज़ भी है। ये बात हर कोई जानता है कि 62 साल के एक्टर अनिल कपूर अभी भी अपनी उम्र से कम से कम 15 साल छोटे नज़र आते हैं।

मज़े की बात है कि ऐसा लगता है जैसे अनिल कपूर की उम्र बहुत धीमी गति से बढ़ रही है। अनिल कपूर का आज भी जवान दिखना हर बार एक चर्चा का विषय बन जाता है। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने जवान रहने का पूरा क्रेडिट हेल्दी खाने को बताया था। जिसमें उन्होंने ज्यादातर दक्षिण भारतीय खाने की बात कही है। उन्होंने बताया था कि उनकी सेहत का राज़ इडली, सांभर और डोसा है। पर हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो जाएगा कि डोसा या इडली में आखिर ऐसा क्या होता है जिससे आपकी बॉडी पर इतना ज्यादा असर पड़ता है।

ये खबर भी देखिए – 

आइए जानतें है ऐसा क्यों है

सबसे बड़ा राज़ होता है फर्मेन्टेशन

  • साउथ इंडियन खाने का सबसे बड़ा राज़ होता है फर्मेन्टेशन।
  • अधिकतर साउथ इंडियन खाने को फर्मेन्टेशन कर के बनाया जाता है इसलिए ये हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

फर्मेन्टेड खाने के बहुत सारे फायदे

  • फर्मेन्टेड खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं। इसे पचाना काफी आसान होता है, इसे पचाने के लिए आपकी बॉडी को ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।
  • साथ ही इस खाने में पोषण भी ज्यादा होता हैं और इससे आपकी बॉडी को अच्छे बैकटीरिया भी मिल जाते हैं।
  • जैसे जैसे खाने में पोषण तत्व बढ़ते हैं वैसे ही आपकी बॉडी को भी अच्छा पोषण मिलता जाता है।
  • फर्मेन्टेड खाना आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • ऐसा देखा गया है कि ज्यादातर बीमारियां पेट के खराब होने से होती हैं और फर्मेन्टेड खाना पेट की इन बीमारियों से बचाव करता है।

नार्थ इंडियन फ़ूड नहीं होता फर्मेन्टेड

  • वहीँ दूसरी तरफ नार्थ इंडियन फ़ूड फर्मेन्टेड नहीं होता जिसकी वजह से आपकी बॉडी पर इसका असर अलग तरह से पड़ता है।
  • साउथ इंडियन फ़ूड में केवल फर्मेन्टेशन ही जरूरी नहीं है बल्कि उनका खाना नारियल तेल में बनाया जाता है इसलिए और ज़्यादा हेल्दी होता है।
  • हम सब नारियल तेल के लाभ अच्छी तरह से जानते हैं।
  • स्वस्थ पेट, त्वचा और बाल सब एक दूसरे से जुड़े हैं।
  • दक्षिण भारतीय खाना न केवल आपकी बॉडी को अंदर से हेल्थी रखता है बल्कि बाहर से भी अच्छा रखता है।

रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close