मनोरंजन

Fortune India की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकता कपूर को मिली जगह 

एकता कपूर भारतीय टीवी और फिल्मों की निर्माता हैं। एकता कपूर अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रू एजुकेशन से सम्मानित किया गया था।

ये खबर ज़रूर देखिए – 

Fortune India की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकता कपूर को शामिल कर लिया गया है। Fortune India की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में एकता को 22 वां स्थान दिया गया है। इससे पहले एकता इसी सूची में 29वें स्थान पर थीं।

ऑल्टबालाजी की कामयाबी से बढ़ा रुतबा

  • फॉर्च्यून इंडिया ने लिखा है कि दो साल पहले तक एकता कपूर का नाम भारतीय टीवा चैनलों तक सीमित था।
  • पर धीरे-धीरे एकता ने वीडियो स्ट्रिमिंग प्लेटफार्म पर भी अपना रुतबा बना लिया है।
  • पिछले साल उनका ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्टबालाजी के पेड सब्सक्राइबर्स दो करोड़ तक पहुँच गये।
  • वहीं देश में लगभग 50 टॉप ओटीटी प्लेटफार्म में से ऑल्टबालाजी सबसे ऊपर है।
  • इस प्लेटफार्म के व्यूवर्स डिजनी हॉट स्टार, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी-5, वूट, सानी लिव और एमएक्स प्लेयर से बहुत अधिक है।

बालीवुड में भी एकता ने मचाया धमाल

  • एकता बॉलीवुड की फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई।
  • उन्होंने फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से शुरुवात की।
  • इसके बाद उन्होंने 2003 और 2004 में कुछ तो है और सुपरनैचुरल थीम पर बनी कृष्णा कॉटेज में काम किया।
  • इसके बाद उन्होंने क्या कूल हैं हम के लिए काम किया।
  • इसके बाद संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की वे को-प्रोड्यूसर रहीं।
  • मिशन इंस्तांबुल और ईएमआईः लेना है तो चुकाना पड़ेगा में भी काम किया।
  • 2010 से 2014 के बीच में उन्होंने कई फिल्मों के  लिए काम किया।

शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा

  • फॉर्च्यून इंडिया की टॉप-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा को भी शामिल किया गया है।
  • अनुष्का इस लिस्ट में जगह बनाने वाली अकेली और सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं।
  • साथ ही अनुष्का एक प्रोड्यूसर भी हैं।
रिपोर्ट – श्वेता वर्मा 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close