राष्ट्रीयMain Slide

दिल्ली की सत्ता में सबसे ज़्यादा राज करने वाली CM शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वो 81 साल की थी, वो लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।

शीला दीक्षित

CM शीला दीक्षित का निधन

शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। शीला सबसे लंबे समय (15 साल) तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। अब से कुछ ही देर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निजामुद्दीन स्थित आवास पर लाया जाएगा।

कांग्रेस की कद्दावर नेता रहीं शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद भी थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close