उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेशराजनीति

आनंदीबेन पटेल बनी उत्तर प्रदेश की नई राज्‍यपाल, छह राज्यपाल बदले गए

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है। वे राम नाइक की जगह लेंगी। इससे पहले वो मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

आनंदीबेन पटेल बनी यूपी की नई राज्‍यपाल

राष्‍ट्रपति भवन की ओर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, फागु चौहान को बिहार का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। इसके अलावा आरएन रवि को नागालैंड का गवर्नर नियुक्‍त किा गया है। साथ ही जगदीप धनखर अब पश्चिम बंगाल के नए राज्‍यपाल होंगे।

इसके अलावा रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदीबेन के बाद विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close