Uncategorized

ये मुस्लिम शासिका मर्दों की तरह कपड़े पहनकर चलाती थी अपना कानून

दिल्ली की रजिया सुल्तान बनने वाली प्रथम महिला थी। इल्तुतमिश ने अपनी पुत्री रजिया को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। परंतु कुछ कारणों की वजह से उससे पहले उसके भाई को गद्दी दी गई।

मुस्लिम

रजिया दिल्ली के अमीरों तथा जनता के सहयोग से सिंहासन पर बैठी। यह पर्दा प्रथा को त्याग कर पुरुषों के समान काबा(चोगा) एवं कुल्हा पहनकर दरबार की कार्रवाई में हिस्सा लेती थी।

भटिंडा के सूबेदार अल्तुनिया ने दिल्ली पर आक्रमण कर रजिया को हरा दिया। इसके पश्चात रजिया ने उससे विवाह कर लिया। भटिंडा से दिल्ली आते वक्त रास्ते में कैथल के समीप डाकुओं ने रजिया तथा अल्तुनिया की हत्या कर दी। तत्कालीन इतिहासकार ‘मिनहाज-उस-सिराज’ के अनुसार रजिया का स्त्री होना उसके पतन का कारण था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close