उत्तर प्रदेशप्रदेशस्वास्थ्य

लखनऊ में मनाया गया InternationalYogaDay, योग के बाद स्वच्छता अभियान का भी दिखा असर

विश्व योग दिवस के अवसर पर लखनऊ जनविकास महासभा एवं डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जानकीपुरम विस्तार स्थिति एकेटीयू कैंपस में योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग अभ्यास में एकेटीयू के कर्मचारियों अधिकारियों एवम लखनऊ जनविकास महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों लखनऊ फाउंडेशन ऑफ डेफ वीमेन के मूक बघिर लड़कियों एवं महिलाओं ने संस्था की महामंत्री राखी शुक्ला के नेतृत्व में भाग लिया। साथ ही साथ कई क्षेत्रीय योग साधकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग अभ्यास कुशल योग शिक्षक अंशु श्रीवास्तव, तेज सिंह द्वारा कराया गया एवं योग के महत्व के बारे में बताया गया।

लखनऊ

इस अवसर पर लखनऊ जनविकास महासभा योग प्रकोष्ठ के संयोजक विमल सिन्हा एवं सह संयोजक विजयकांत श्रीवास्तव द्वारा भी योग साधकों का मार्गदर्शन किया गया। योग में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस श्रीप्रकाश सिंह पहुंचे कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेटीयू के कुलपति श्विनय कुमार पाठक की विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्टरर नंदलाल सिंह।

लखनऊ जनविकास महासभा के संरक्षक डॉ. अगम दाल, अरविंद नाथ मिश्रा, संस्थापक संयोजक पंकज कुमार तिवारी, अध्यक्ष एस के बाजपेई, उपाध्यक्ष एवं संरक्षक योग प्रकोष्ठ संतोष तिवारी, महामंत्री राम तिवारी, मंत्री अजय यादव, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने योग में शामिल होकर योगाभ्यास किया। योग के समापन पर सभी योग साधकों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत में कुलपति विनय कुमार पाठक द्वारा आए हुए सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया गया एवं लखनऊ जनविकास महासभा के सदस्यों ने जल बचाओ – स्वच्छता अपनायो का संकल्प लिया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close