राष्ट्रीयMain Slideउत्तराखंडप्रदेशस्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड में पीएम मोदी, तो उत्तराखंड में सीएम त्रिवेंद्र ने यूं किया Yoga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में थे, जहां उन्होंने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग चालीस हजार लोगों के साथ योग किया। योग के दौरान बारिश शुरू हो गई हालांकि योगाभ्यास तब भी जारी रहा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योग शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दुनिया भर में योग के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया के साथी और सोशल मीडिया के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। योग दिवस के लिए झारखंड में आना बहुत सुखद अनुभव है।

5वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पैवेलियन ग्राउंड देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हजारों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मददगार होता है। योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में लाना जरूरी है। योग को जन आन्दोलन बनाने के लिए आम आदमी की सहभागिता को जरूरी बताते हुए कहा कि योग की धारा देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रवाहित हुई है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। योग की वजह से वैश्विक पटल पर भारत का विशिष्ट स्थान है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जोगीवाला स्थित स्काई गार्डन में न्यू इंडिया एक्सप्रेस ग्रुप द्वारा अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की अपील की थी। 193 देशों ने इसका समर्थन किया था। पतंजलि ने लिखा है जिस प्रकार व्याकरण से भाषा की शुद्धता होती है उसी प्रकार योग से चित्त शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में योग का महत्व बढ़ा है। योग प्रशिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ रही है।” सीएम त्रिवेंद्र ने आगे कहा।
इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक  खजान दास,  मुन्ना सिंह चैहान,  गोपाल रावत, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव आयुष अरविन्द सिंह ह्यांकी उपस्थित थे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close