मनोरंजनMain Slide

भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने काम की वजह से सुर्ख़ियों में बानी रहती हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम बना लिया है। पॉप सिंगर निक जोनास से शादी के बाद अब प्रियंका ने अपने राजनीति से जुड़ने की इच्छा जताई है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने इस बार राजनीती में कदम रखा है लेकिन प्रियंका बाकियों की तरह वह महज भारतीय संसद की सदस्‍य या फिर मिनिस्‍टर बनकर ही संतोष नहीं करना चाहती, उनकी ख्‍वाहिश है कि वह देश की प्रधानमंत्री बने।

हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी। मैं चाहूंगी की निक जोनास भी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हों।’ मीडिया से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘राजनीति से जिस तरह की चीजें जुड़ी हुई हैं, वह मुझे पसंद नहीं हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वाकई में बदलाव चाहते हैं। इसके लिए हमने कभी ना नहीं कहा।’

प्रियंका अक्सर स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई तरह के सामाजिक अभियानों में भी लगातार सक्रिय रहती हैं। हाल ही में प्रियंका एथोपिए में यूनिसेफ की ओर से बेनिशांगुल – गुमुज़ में लोगों की मदद के लिए भी गईं थी। प्रियंका की प्रोफेशनल जिंदगी की बात करें तो ‘दा स्काई इस पिंक’ आने वाली है। फरहान और ज़ाहिरा खान भी मूवी में नज़र आएंगे।

रिपोर्ट – प्रियंका आर्या

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close