जीवनशैली

इस वजह से गैर मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं महिलाएं…

नई दिल्ली। भारत में 10 में से 7 महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, ये हम नहीं कह रहे बल्कि विवाहेतर डेटिंग एप ग्लीडेन के सर्वे में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एप के मुताबिक कई महिलाएं अपने पति के घरेलू कामों में हिस्सा न लेने के चलते अपने उन्हें धोखा देती हैं तो वहीं कुछ महिलाएं अपनी शादीशुदा जिंदगी नीरस होने के बाद इस तरह के कदम उठाती हैं।

ग्लीडेन में मार्केटिंग विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने बताया, “10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।” सर्वे के मुताबिक पांच लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसदी पुरुषों और 13 फीसदी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की।

आपको बता दें कि ग्लीडन एप को 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। भारत में ये एप साल 2017 में आया था। 2 साल में इस एप ने भारत के लगभग 30 प्रतिशत लोगों को अपना सदस्य बना लिया है। इममें ज्यादातर 34-49 साल की महिलाएं शामिल हैं।

लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ। सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इसकी मदद से साथी मिल रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close