प्रदेश

दुल्हन ने दूल्हे को पहनाया ‘मंगलसूत्र’, ये शादी युवा पीढ़ी के लिए सीख

हिंदू धर्म में शादियों के दौरान दूल्हा दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाता है, लेकिन एक ऐसी भी शादी थी, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे को मंगलसूत्र पहनाया।

हिंदू धर्म में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की रक्षा के लिए मंगलसूत्र पहनती हैं लेकिन दुल्हन द्वारा दूल्हे को मंगलसूत्र पहनाने की यह नई प्रथा युवा पीढ़ी की नई पहचान बन गई है।

मंगलसूत्र

कर्नाटक की रहने वाली इस जोड़ी ने दुनिया के सामने एक नई मिसाल पेश की है। दोनों जन अलग-अलग जाति के थे। इनकी शादी ना तो मुहूर्त के हिसाब से हुई और ना ही इन लोगों की शादी में कन्यादान रस्म की गई। क्योंकि इनका मानना है कि कन्या कोई संपत्ति नहीं है, जिसे दान किया जाए।

ऐसे में इस जोड़े ने यह तय किया कि लड़की लड़के को मंगलसूत्र पहनाएगी। दूल्हा-दुल्हन का ये कदम युवा पीढ़ी के लिए नई सीख बन गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close