Main Slide

नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां की पूजा

नवरात्रि के चौथे दिन मां चन्द्रघंटा की पूजा की जाता है। मां के इस रूप की आराधना करने से सभी रोगों से छुटकारा मिलता है। शत्रुओं का भय नही रहता और लंबी आयु का वरदान मिलता है। इसके साथ ही मां आध्यात्मिक शक्ति, आत्मविश्वास और मन पर नियंत्रण भी बढ़ाती हैं।मां चन्द्रघंटामां चंद्रघंटा की सवारी शेर है। दसो हाथों में अस्त्र शस्त्र लिए मां चन्द्रघंटा मां के माथे पर चंद्रमा विराजमान है जो उनका रूप और सुंदर बनाता है। इस दिन चक्र को खोलने के लिए भी चन्द्रघंटा की पूजा की जाती है। मन ,कर्म से मां की पूजा करने से मां चंद्रघंटा की कृपा मिल जाती है। आइए जानते हैं कि मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें –मां चन्द्रघंटा

  • मां चंद्रघंटा को केसर और केवड़ा अति प्रिय है सबसे पहले मां को केसर और केवड़ा के जल से स्नान करायें। फिर मां को सुनहरे भूरे रंग के वस्त्र पहनाएं, और स्वयं भी भूरे रंग के कपड़े पहने ।
  • मां को दूध की मिठाई का भोग लगाएं, मां को सफेद पीले रंग के फूल चढ़ाएं ।पंचामृत ,चीनी ,मिश्री का भोग लगाएं।
  •  दु्र्गा सप्तशती का पाठ करें ।
  • मां चंद्रघंटा का 108 बार जाप करें।”या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नमः।

व्रतधारी कुछ खाने से पहले गौ माता को गुड़ खिलाएं ।

शुभ नवरात्रि

 

रिपोर्ट – श्वेता त्रिपाठी

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close