Main Slideराष्ट्रीय

कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी के शत्रु, कहा- भारी मन से छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली| बीजेपी के बागी और बिहार के पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में रणदीप सिंह सुरजेवाला, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। बता दें कि आज बीजेपी का स्थापना दिवस है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यही दिन कांग्रेस में शामिल होने के लिए चुना।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने भारी मन से बीजेपी का साथ छोड़ा है। मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “मैंने बहुत सोच विचार कर यह फैसला किया है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने भारत को आजाद कराया। उसने हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेता दिए हैं।”

शत्रुघ्न सिन्हा संभवतः कांग्रेस के टिकट से पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे पहले से ही कहते रहे हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों मैं इसी सीट से चुनाव लडूंगा। बीजेपी ने इस बार उनहें टिकट न देकर इस सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को उतारा है।

शत्रुघ्न सिन्हा मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कामकाज के आलोचक रहे हैं और दोनों पर देश को तानाशाह की तरह चलाने का आरोप लगाया है। वे देश के अलग अलग हिस्सों में रैलियों को संबोधित करते रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा कहते रहे हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में लोकशाही थी, जबकि मोदी सरकार में ‘तानाशाही’ है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close