Main Slideराष्ट्रीय

बिहार: एनडीए में सीटों का बंटवारा, जानिए किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव

पटना| बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तीनों दलों ने आपसी सहमति से रविवार को सीटों का बंटवारा कर लिया। भाजपा के हिस्से पटना की दोनों सीटें पटना साहिब और पाटलिपुत्र आई हैं, जबकि मुंगेर सीट पर जेडीयू अपना उम्मीदवार उतारेगा। पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में भाजपा, जद (यू) और लोजपा ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि कौन-सी पार्टी किस सीट से लड़ेगी।

जद (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीटों के निर्धारण की घोषणा करते हुए कहा कि पहले से ही यह तय है कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से जद (यू) और भाजपा 17-17 तथा राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, औरंगाबाद और सासाराम लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने बताया कि जद (यू) के हिस्से वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, काराकाट, जहानाबाद और गया लोकसभा सीटें आई हैं।

इसी तरह लोजपा को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा सीटें दी गई हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close