Main Slideराष्ट्रीय

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, 63 साल की उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत सुधारने की कोशिश की, लेकिन उनकी स्थिति लगातार गिरती गई। उनके निधन पर देश गम में डूब गया है। वह 63 साल के थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताया है। मनोहर पर्रिकर को फरवरी 2018 में डॉक्टरों ने बताया कि वो अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित हैं। मनोहर पर्रिकर की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरा जीवन जीने वाले नेताओं में होती थी।

आईटीटी बॉम्बे से ग्रेजुएट पर्रिकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक रहे। वह तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे। लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित पर्रिकर ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा था कि मानव मस्तिक किसी भी बीमारी को जीता जा सकता है। मनोहर पार्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close