Main Slideउत्तर प्रदेश

यूपी की इन 7 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, जानिए कौन सी हैं वो सीट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर रही हैं। इस बीच यूपी से एक बड़ी खबर खबर सामने आ रही है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ी है।

कांग्रेस मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद, अखिलेश यादव की सीट (अगर चुनाव लड़ते हैं तो), मायावती की सीट (अगर चुनाव लड़ती हैं तो), अजित सिंह और जयंत चौधरी की सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने कहा कि कृष्णा पटेल की अपना दल को गोंडा और पीलीभीत की सीट दी गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार शाम अपना दल (कृष्णा गुट) का गठबंधन कांग्रेस पार्टी के साथ हो गया जिसमें उन्हें 2 सीटें दी गई हैं। इस गठबंधन के बाद बस्ती और पीलीभीत की सीटें अपना दल (कृष्णा गुट) को मिली हैं जबकि अपना दल की मुखिया कृष्णा पटेल के दामाद और पल्लवी पटेल के पति पंकज चंदेल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है और वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close