मनोरंजनMain Slideतकनीकी

Shahid Kapoor के गेराज में शामिल हुई ये गजब की Bike, कीमत चौंकाने देगी

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के रैंबो राजकुमार शाहिद कपूर के पास बहुत सी शानदार बाइक्स हैं। हाल ही में शाहिद ने नई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 बाइक खरीदी है। शाहिद इस बाइक को पब्लिक रोड पर दौड़ाते नज़र आए, जिससे उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

डुकाटी ने इस नई स्क्रैम्बलर 1100 को भारतीय बाजार में पिछले साल 10.91 लाख रूपए एक्सशोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया था। इस बाइक को भारतीय बाजार में स्क्रेम्बलर 1100, स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल और स्क्रैम्बलर 1100 स्पोर्ट्स नाम से बेचा जा रहा है। शाहिद कपूर ने जिस वेरिएंट को खरीदा है वो स्क्रैम्बलर 1100 स्पेशल है जिसकी कीमत 11.12 लाख रुपए है।

शाहिद कपूर

डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 में शानदार 1,099 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, एल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया जो कि मैक्सिमम 85 बीएचपी की पावर और 88 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक तीन राइडिंग मोड्स एक्टिव, जर्नी और सिटी मोड्स के साथ आती है।

इसके अलावा इस बाइक में 10 स्पोक अलॉय वील दिए गए हैं। इसके फ्रंट व्हील में 18-इंच का और रियर में 17-इंच के व्हील का प्रयोग किया गया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close