Main Slideजीवनशैलीस्वास्थ्य

अपने दिल से है मोहब्बत, तो आज से ही छोड़ दीजिए ये चीज खाना

रोजाना रेड मीट खाने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है।

अगर आप अपने दिल को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो रेड मीट से हाथ खींचना पड़ेगा। यह आपके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका के एक शोध में यह पता चला हैं कि रेड मीट 10 गुना तक दिल के रोगों के खतरे को बढ़ा सकता है। साथ ही रोजाना रेड मीट खाने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

शोधकर्ताओं का कहना है कि रेड मीट खाने के बाद पाचन के दौरान आंत में एक कार्बनिक यौगिक उत्पादन होता है। जिससे मौत के खतरे को बढ़ा जाता है।

इस अध्ययन में पता चला हैं कि केवल एक महीने तक रेड मीट का आहार लेने वाले लोगों में औसतन तीन गुना तक यह खतरा बढ़ा हुआ पाया गया। वहीं चिकन खाने वाले या शाकाहारी भोजन लेने वाले लोगों की तुलना में यह दस गुना तक बढ़ गया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें, रेड मीट की श्रेणी भेड़, सूअर, भैंस का मांस में रखा जाता है। यह प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है, लेकिन इसको ज्यादा खाने से बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।

जानकारी के मुताबिक – अगर इसे संतुलित मात्रा में लिया जाए, तभी ठीक है। बहुत सारे रेड मीट और संसाधित मांस (प्रॉसेस्ड मीट) खाने से आंत के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close