Uncategorized

भगवान विष्णु की ये पूजा बढ़ाएगी पति और बच्चे की उम्र, जानिए विधि

गुरुवार को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने से मिलेगी अपार सफलता और कामयाबी

रुपए पैसे की समस्या को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनो की पूजा करनी चाहिए। इनको प्रसन्न करना बहुत आसान होता है, बस हर गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ इनकी पूजा करनी चाहिए। बता दें कि गुरुवार का कारक ग्रह ‘गुरु’ है। यह ग्रह भाग्य का कारक है, जिन लोगों की कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में होता है। साथ ही उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं सही ढंग से पूजा न करने पर घटती है पति और बच्चे की उम्र। चलिए जानते हैं कि लक्ष्मी-विष्णु की कृपा पाने और गुरु के ग्रह दोष दूर करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं-
भगवान विष्णु के मंत्र- ‘ऊँ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि, तन्नो विष्णु प्रचोदयात्‘ का जाप करें।

ऐसे करें मंत्र का जाप-

1. गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर पीले वस्त्र ग्रहण करें।

2. बाद में घर के मंदिर में भगवान गणेश की पूजा करें। बाद में गणेशजी को स्नान करा वस्त्र अर्पित करें। साथ ही गंध, फूल, चावल         भी चढ़ाएं।

3. भगवान गणेश के बाद विष्णु जी की पूजा करें।

4. भगवान विष्णु को स्नान करा कर उनका आसन ग्रहण कराएं।

5. अब उनको वस्त्र अर्पित करें, फिर आभूषण और जनेऊ पहनाएं।

6.. सुगंधित इत्र अर्पित करें, तिलक करें जिसके लिए अष्टगंध का प्रयोग करें।

7. धूप और दीप जलाएं, पूजा में तिल का प्रयोग करें।

8. श्रद्धानुसार घी या तेल का दीपक जलाएं, आर्ती करें। पूजा में विष्णुजी के मंत्र का 108 बार जाप करें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close