Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर लीजिए पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखंड का संकल्प : त्रिवेंद्र सिंह रावत

विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम है ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के मौके पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की बात कही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखंड के लिए संकल्पबद्ध है। आम जनता के सहयोग से ही यह सम्भव है। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ है। भारत इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का होस्ट है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ” पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड व यहां के निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध है। उत्तराखंड अपनी वन सम्पदा और नदियों के कारण पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का ध्वज वाहक है। पर्यावरण संरक्षण में आम जनता की भागीदारी ज़रूरी है।”

मुख्यमंत्री ने सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्द्धन के लिए अपना शत्-प्रतिशत योगदान दें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ ही नदी और जल स्रोतों की साफ-सफाई के लिए भी पूरा प्रयास ज़रूरी है।

” देहरादून में रिस्पना(ऋषिपर्णा) और अल्मोड़ा में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने की शुरूआत की गई है। जल संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर भी फोकस किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close