Main Slideतकनीकी

VIDEO : छह महीने बाद अंतरिक्ष से लौटे तीन वैज्ञानिक, जानिए धरती पर आकर उन्होंने क्या कहा …

नोरशिगे कनानई, स्कॉट टिंगल और एंटन श्कप्लेरोव थे प्रोजेक्ट में शामिल

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के (EXP-55) प्रोजेक्ट के तीन सदस्य छह महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। इस प्रोजेक्ट में जापानी अंतरिक्ष यात्री नोरशिगे कनानई, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्कॉट टिंगल और रूसी अंतरिक्ष यात्री एंटन श्कप्लेरोव शामिल थे। इस दल ने पृथ्वी की निचली कक्षा में पांच महीने से अधिक का समय बिताया।

एंटन श्कप्लेरोव को सबसे पहले कैप्सूल से बाहर निकाला गया। उन्होंने कैमरा क्रू को बताया कि हम थोड़े थके हुए हैं, लेकिन हम अपनी उपलब्धि से और धरती पर वापस आने से खुश हैं। यहां मौसम भी काफी अच्छा है। तीनों वैज्ञानिकों ने आईएसएस पर कई तरह के प्रयोग किए हैं।

रूसी स्पेस एजेंसी के अनुसार रविवार को 12:39 बजे तीनों यात्रियों की लैंडिंग पृथ्वी पर हुई। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने एक ट्वीट में कहा, ‘एंटन, कनानई औरस्कॉट वापस धरती पर लौटे, वे पैराशूट से रविवार सुबह 8.39 बजे (ईटी) कजाकिस्तान की धरती पर उतरे हैं। कजाकिस्तान के समयानुसार वे शाम 6.39 बजे धरती पर उतरे।’

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close