Main Slideप्रदेश

लड़की को खंभे से बांधकर लड़कों ने पीटा, वीडियो वायरल होने पर 4 गिरफ्तार 

बिहार के बगहा जिले में लड़की को खंभे से बांधकर पीटने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में तत्‍काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर
लिया है।

दरअसल, लड़की को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मामले में उन सभी चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जो वीडियो में दिख रहे थे।

बगहा के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि हमने वीडियो के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़की को खंभे से बांधकर कुछ लड़के उसकी पिटाई कर रहे हैं। हमने सभी आरोपितों की वीडियो के आधार पर पहचान कर ली है। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close