Main Slideमनोरंजन

सोनम की शादी के लिए चाचा संजय कपूर अभी से करने लगे भांगड़ा

Uncle Sanjay Kapoor, bhangra,Sonam Kapoor, Sonam Kapoor, Sonam, wedding

नई दिल्ली। साल 2018 की सबसे मशहूर शादी की बात की जाए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके होने वाले पति आनंद आहूजा इन दिनों सुर्खियां बने हुए है। सोनम कपूर के घर के बाहर मीडिया ने भी डेरा डाल रखा है। कोई भी आने-जाने वाला मेहमान मीडिया की आंख से बचकर नहीं निकल सकता।

Welcome to #sonamkishaadi #sanjaykapoor #mahendrakapoor ???❤️❤️??

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स और परिवार का हर सदस्य मीडिया से रूबरू हुए नहीं रह सकता हैं। फिलहाल सोनम कपूर के परिवार में सबसे खास सदस्य या यूं कहे सोनम के करीब चाचा संजय कपूर भी प्री वेडिंग समारोह में घर पहुंच चुके हैं। कार से उतरने के बाद पत्नी महीप के साथ उन्होंने मीडिया के सामने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

भतीजी सोनम कपूर की होने वाली शादी से चाचा संजय कपूर बेहद खुश होंगे। खुशी के आलम में वे अपने ही अंदाज में मीडिया के सामने सड़क पर ही भांगड़ा करने लगे। संजय कपूर का यह अंदाज बिल्कुल उनके बड़े भाई अनिल कपूर सरीखा है। सोनम के करीबी दोस्तों में वरुण धवन भी शामिल हैं, इसलिए शादी से पहले वो भी घर आ चुके हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close