Main Slideमनोरंजनव्यापार

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की हुई सगाई, दिसंबर में पिरामल खानदान की बनेंगी बहू

मुंबई । देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी व नीता अंबानी की बेटी ईशा कॉरपोरेट जगत के बड़ा नाम अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ इस साल दिसम्बर में शादी करने जा रही हैं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आनंद और ईशा लंबे समय से मित्र हैं और दोनों के परिवार एक-दूसरे को चार दशकों से जानते हैं।

देश के सबसे अमीर शख्‍स और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के परिवार के लिए 2018 खुशियों भरी खबरों से लबरेज साबित हो रहा है। हाल ही में आकाश अंबानी की सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब फिर अंबानी परिवार सुर्खियों में आ गया है। अंग्रेजी समाचार की वेबसाइट की खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पिरामल से हो चुकी है। अब इसमें नया अपडेट यह है कि दोनों दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं।

आनंद पिरामल कारोबारी मशहूर उद्योगपति और पिरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पिरामल के पुत्र हैं और लंबे समय से ईशा अंबानी के मित्र हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते महाबलेश्वर में ईशा अंबानी को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ओर के परिवारों ने सगाई का कार्यक्रम तय किया। अपने नजदीकी मित्र और रिश्तेदारों को बुलाकर दोनों की सगाई कर दी गई।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की गई है। इसमें आनंद, ईशा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं ईशा इस दौरान मुस्कुराती दिख रही है। हैलोमैगइंडिया नाम के अकाउंट से दोनों की एक तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर के साथ लिखा है ‘अंबानी परिवार में एक और भव्य शादी! और हम यहां आकाश अंबानी की नहीं, बल्कि ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी की बात कर रहे हैं।’ हालांकि अब तक अंबानी परिवार से इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है और इस खबर में कितनी सच्चाई है, यह कहना भी मुश्किल है।

कहा जा रहा है कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के एक मंदिर में शादी का प्रस्ताव दिया था। वह देश की शीर्ष रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close